Ad Code

गंगा प्रदूषण रोकने को डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग



बक्सर । “आपकी आवाज” के संयोजक मो. निसार अहमद ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर बक्सर नगर के नालों, सीवेज एवं ठोस कचरे से गंगा में होने वाले संभावित प्रदूषण की जांच कराने की मांग की है।




उन्होंने सभी प्रमुख नालों के डिस्चार्ज प्वाइंट का निरीक्षण, गंगा जल की BOD, COD, DO, TSS एवं Fecal Coliform जांच तथा अनुपचारित सीवेज व कचरे को नदी में जाने से रोकने की मांग की। साथ ही श्मशान घाट की स्वच्छता व्यवस्था एवं राख-अधजली लकड़ी के उचित निस्तारण की जांच कराने का आग्रह किया।

आवेदन में नमामि गंगे के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा और कार्रवाई की Action Taken Report उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।












................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu