Ad Code

प्रथम सोमवारी की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता अमित पांडेय ने लगाया कांवड़िया सेवा शिविर


बक्सर । सावन माह की प्रथम सोमवारी की पूर्व संध्या पर रामरेखा घाट से गंगाजल भरकर पैदल बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भाजपा नेता अमित पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर सेवा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ स्वयं कांवड़ियों की सेवा कर उन्हें पेयजल, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।




अमित पांडेय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पर्व है और कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन की सभी सोमवारी पर उनकी ओर से कांवड़ियों की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया जाता है, ताकि लंबी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।





सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने रुककर विश्राम किया और शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र त्रिपाठी, धनंजय राय, आशा नन्द सिंह, अभिनन्दन सिंह, भरत प्रधान सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu