बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा मेल से तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 32.94 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर कुन्दन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध सामान की जांच में तीन महिलाओं के पास से कुल 32.94 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 25,350 रुपये है, बरामद की गई।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कंचन देवी (पत्नी- रंजीत सहनी, निवासी- खुशरूपुर मिंयाटोली, वार्ड संख्या-5, जिला पटना), सीता देवी (पत्नी- मनोज सहनी, निवासी- बस्तर, थाना नदी, जिला पटना) तथा शांति देवी (पत्नी- मुन्ना पासी, निवासी- सालिमपुर, थाना शालिमपुर, जिला पटना) के रूप में हुई है।
आरपीएफ एवं जीआरपी ने तीनों आरोपित महिलाओं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संयुक्त जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments