बक्सर । साबित खिदमत फाउंडेशन एवं हॉस्पिटल, चीनी मिल, बक्सर के तत्वावधान में चलाए जा रहे जीवनरक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों को हृदयाघात एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर देने की सही तकनीक तथा प्राथमिक उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि हृदय संबंधी आपात स्थिति में यदि समय रहते सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो किसी व्यक्ति का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सीपीआर का प्राथमिक ज्ञान होना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह जीवनरक्षक प्रशिक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में डॉ. दिलशाद आलम, श्याम नारायण, बाबन राम, पूजा, अफसरी, रोजी, सैदुन, खुशबू, नेहा, चंदन, नेमतुल्लाह, सोना, अमृता, फरजाना, हृदयानंद, अरुण, अरुण सिंह, राहुल, नतीम, सहीद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अंत में साबित खिदमत फाउंडेशन ने आम नागरिकों से सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त कर इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने तथा जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments