Ad Code

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को बक्सर पुलिस ने दबोचा


बक्सर । नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक छठी कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात्रि 8 बजे भोजन पहुँचाने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस के ही रवि कुमार नामक 20 वर्षीय युवक ने खंडहर नुमा स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।




पीड़िता ने घर पहुँच कर जब अपनी माँ और अन्य परिजनों से आपबीती सुनाई तो पूरा परिवार सदमे में चला गया। घटना की शिकायत जब पीड़िता ने नगर थाना पुलिस से की तो तुरंत पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलने के कुछ ही घण्टो के अंदर आरोपी को दबोच लिया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई।











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu