Ad Code

तनिष्क के 'फेस्टिवल ऑफ डायमंड' की शुरुआत, डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की सीधी छूट



बक्सर । शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में 16 से 20 जुलाई तक "फेस्टिवल ऑफ डायमंड" अभियान की शुरुआत हो गई है। इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी की कीमत पर सीधे 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं, Encircle मेंबर्स को डायमंड की कीमत पर 5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। यह ऑफर निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन लागू रहेगा।





इस अवसर पर तनिष्क ने अपना नया "Souls in Symphony" डायमंड कलेक्शन भी लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह कलेक्शन रिश्तों, भावनाओं और जीवन के खास पलों को आधुनिक डिजाइन, बारीक कारीगरी और नेचुरल डायमंड की चमक के साथ प्रस्तुत करता है।

तनिष्क बक्सर शोरूम में 10 हजार से अधिक नेचुरल डायमंड ज्वेलरी डिजाइनों का विशेष संग्रह ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें एंगेजमेंट रिंग, नेकलेस, ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट सहित विभिन्न प्रीमियम डायमंड आभूषण शामिल हैं।

कंपनी का दावा है कि उसके सभी डायमंड 100 प्रतिशत नेचुरल होते हैं और उनका चयन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाता है। साथ ही सभी हीरों की कलर और क्लैरिटी में एकरूपता बनाए रखी जाती है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और पारदर्शी खरीदारी का भरोसा मिलता है।





तनिष्क की ऑल इंडिया एक्सचेंज एवं कैशबैक सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध है। निर्धारित नियमों के तहत ग्राहक देशभर में अपने डायमंड आभूषणों पर एक्सचेंज और कैशबैक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि "फेस्टिवल ऑफ डायमंड" ग्राहकों के लिए प्रीमियम नेचुरल डायमंड ज्वेलरी खरीदने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 20 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ Encircle मेंबर्स को अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने ग्राहकों से शोरूम पहुंचकर नए "Souls in Symphony" कलेक्शन और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की।

16 से 20 जुलाई तक चलने वाला यह अभियान प्रीमियम नेचुरल डायमंड ज्वेलरी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और नए कलेक्शन का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu