बक्सर । बक्सर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम परिसर में राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सक्रिय सदस्यों के साथ जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद के निर्देशन में हुई।
बैठक में 19 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-13 एवं अंडर-15 बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि तथा बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिले के अन्य प्रशासनिक एवं खेल विभाग के अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मैच आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
बैठक में सचिव उमेश कुमार सिंह, संयोजक धनंजय सिंह, संयुक्त सचिव आशुतोष राय, संयुक्त कोषाध्यक्ष महेश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष क्रांति सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण पोद्दार सहित एसोसिएशन के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का भी बंटवारा किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments