बक्सर । शहर के गोलंबर स्थित वेल व्यू पैथोलॉजी में रविवार, 2 अगस्त को मेगा ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण रक्त जांच अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विभिन्न बीमारियों की पहचान कर सकें।
कैंप में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम की जांच मात्र 10 रुपये, यूरिक एसिड 20 रुपये, टीएसएच 60 रुपये, जबकि HbA1c जांच 199 रुपये तथा लिपिड प्रोफाइल बेसिक 399 रुपये में की जाएगी।
वेल व्यू पैथोलॉजी के संचालक रविन्द्र दुबे ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य शिविर लोगों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस विशेष ऑफर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाएं।
उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन वेल व्यू पैथोलॉजी, मेन रोड, गोलंबर, बक्सर स्थित केंद्र पर किया जाएगा। संस्थान ने दावा किया है कि जांचें आधुनिक तकनीक एवं मानक गुणवत्ता के साथ की जाएंगी, जिससे मरीजों को सटीक रिपोर्ट उपलब्ध हो सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments