Ad Code

सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया नामजद FIR, समाज में वैमनस्य फैलाने का आरोप


बक्सर । सोशल मीडिया पर डुमराँव विधायक राहुल कुमार सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में नया भोजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विधायक के सहयोगी मोनू कुमार सिंह के आवेदन पर की गई है।




दर्ज आवेदन के अनुसार, नावाडेरा निवासी सुरेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 11 जून को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक राहुल कुमार सिंह के विरुद्ध अभद्र, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित पोस्ट का उद्देश्य विधायक की छवि को धूमिल करना तथा समाज में वैमनस्य और अशांति फैलाना था।

मोनू कुमार सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।






शिकायत के साथ कथित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu