डुमराँव । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नया भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमराँव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पोलस्त कुमार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
इस अवसर पर एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
वहीं एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। बैठक में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments