Ad Code

ब्रह्मपुर में पूर्व सैनिकों का भव्य समारोह, नए कार्यालय का उद्घाटन और शपथ ग्रहण संपन्न


बक्सर । बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, ब्रह्मपुर प्रखंड के नए कार्यालय का उद्घाटन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह द्वारा फीता काटकर नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ किया गया। इसके बाद ब्रह्मपुर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुने गए सूबेदार अजय कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।




कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह (सेना मेडल) ने की, जबकि मंच संचालन संघ के सचिव मिथिलेश कुमार यादव ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के कल्याण, संगठन की मजबूती और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने संघ की भावी योजनाओं, संगठन की एकता तथा पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर लगभग एक घंटे तक विस्तृत और प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।





नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार अजय कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा सर्वसम्मति से समारोह के समापन की घोषणा की गई।

समारोह में संघ के कैबिनेट अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह (सेना मेडल), निदेशक जयप्रकाश प्रसाद, पेंशन डायरेक्टर राजबली सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार ललन तिवारी, उपाध्यक्ष मोहन यादव, कोषाध्यक्ष कैप्टन राजीव रंजन तिवारी तथा उप निदेशक सूबेदार सुरेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्रह्मपुर प्रखंड के सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu