Ad Code

नुआंव में एक ही रात तीन घरों में भीषण चोरी, 40 लाख के गहने व दो लाख नकद ले उड़े चोर


बक्सर । कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर इलाके में दहशत फैला दी है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव निवासी लालबाबू सिंह, सतीश कुमार सिंह और संजय सिंह के घरों में धावा बोलकर करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण तथा दो लाख रुपये से अधिक नकदी की चोरी कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात के दौरान किसी नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिसके कारण घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते रह गए और किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

चोरी के बाद बदमाशों ने कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे परिवार के सदस्य रातभर कमरे में ही फंसे रहे। गुरुवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए मिले, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।





सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार, डीआईयू टीम तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

एक ही रात में तीन घरों में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu