Ad Code

पतित पावनी माँ गंगा और सभी जल स्रोतों की स्वच्छता, निर्मलता व अविरलता के लिए समाज और शासन को आगे आना होगा : शम्भू नाथ पांडेय


बक्सर । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा समग्र एवं बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ पुजारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम स्थित शिवगंगा सरोवर परिसर में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।





महाआरती का संचालन विद्वान आचार्य पंडित नीरज पांडेय, मनी पांडेय एवं अर्चिसमान पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महाआरती से पूर्व शिवगंगा सरोवर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ‘सुरसरिता बह रही है’ एवं ‘यह कल-कल छल-छल बहती क्या कहती गंगा धारा’ जैसे गंगा गीतों के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा समग्र दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक सह राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख शम्भू नाथ पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पतित पावनी माँ गंगा सहित सभी जल स्रोतों की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए समाज और शासन-प्रशासन दोनों को मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।





उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना स्थित डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी संस्थान, शास्त्रीनगर में संपन्न हुई थी, जिसमें असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित 22 राज्यों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu