Ad Code

बक्सर में अच्छी सैलरी के साथ पक्की नौकरी का अवसर, पलंगवाला फर्नीचर शोरूम में सेल्स मैनेजर और सुपरवाइजर पद के लिए भर्ती शुरू



बक्सर । यदि आप बक्सर जिला के रहनेवाले है और अपने शहर में नौकरी की चाहत रखते हैं तो शहर के सिंडिकेट स्थित कैमब्रिज स्कूल के समीप संचालित पलंगवाला फर्नीचर शोरूम में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। प्रतिष्ठान द्वारा सेल्स मैनेजर एवं सुपरवाइजर पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



जारी सूचना के अनुसार सेल्स मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना तथा कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि उम्मीदवारों को उनके अनुभव एवं कार्य क्षमता के आधार पर आकर्षक वेतन और अतिरिक्त इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा।





प्रतिष्ठान ने दावा किया है कि कर्मचारियों को अच्छा कार्य माहौल, समय पर वेतन तथा कैरियर ग्रोथ के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए वाट्सएप नंबर 6205703913 पर अपना रिज्यूम भेजे और संपर्क करें।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu