Ad Code

सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला महामंत्री विनोद राय गंभीर रूप से घायल



बक्सर । भाजपा के जिला महामंत्री विनोद राय शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर का घुटना तथा हाथ की एक अंगुली टूट गई है। घटना आरा-बक्सर एनएच-922 फोरलेन पर चंदा गांव के समीप शनिवार दोपहर हुई।




मिली जानकारी के अनुसार विनोद राय बक्सर से अपने गांव दुराशन बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने ओवरटेक करने के क्रम में उनकी बाइक को चकमा दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई और गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।





घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायल विनोद राय को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट नहीं लगी है, लेकिन छाती में गंभीर चोट आई है, जिसको लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन, भाजपा नेता जितेंद्र दुबे, हेमंत कुँवर तथा धनंजय पांडेय समेत कई पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu