बक्सर । शनिवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह द्वारा किया गया।
बैठक के मुख्य वक्ता शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उनके संबोधन से युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार तथा युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। वहीं जिला महासचिव रघुवर सिंह ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिक कार्यशैली के महत्व से अवगत कराया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक में धन जी पांडेय, योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभु नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, शंभु नाथ मिश्रा, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, बनारसी बिहारी, छोटू पांडेय, दुर्गा आनंद मिश्रा, दीपक राय, प्रभात कुमार, शिव नंदन ठाकुर, सुभाष राम, धन जी उपाध्याय, नजीर खान, राजीव शर्मा, अमरेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, संजय सिंह, मनीष उपाध्याय, डॉ. जयशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments