बक्सर । गुरुवार को बक्सर जिला जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में एकल पद की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीति तय करने तथा क्षेत्र की जन-समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जन सुराज पार्टी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि हर वर्ग तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला जिला अध्यक्ष आशा देवी, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी, ओबीसी जिला अध्यक्ष जयशंकर सिंह, कर्पूरी मंच के नीलू खरवार, व्यवसाय प्रकोष्ठ के संजय कुमार तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के फैयाज खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments