Ad Code

आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 3 मई को बक्सर में, एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे अपील



बक्सर । आरा-बक्सर विधान परिषद (एमएलसी) उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल यानी तीन मई को बक्सर पहुंचेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे अपराह्न एक बजकर तीस मिनट पर अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यहां वे जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे तथा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करेंगे।




भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि एनडीए के घटक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है, ताकि उपचुनाव में विजय सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि निकाय उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पहले ही दायित्व सौंपे जा चुके हैं और सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के बक्सर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu