Ad Code

बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 कुख्यात सूची के दो इनामी अपराधी कर्नाटक से गिरफ्तार


बक्सर । जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल दो इनामी बदमाशों को बक्सर पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दोनों अपराधियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड इलाके से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकाश कुमार उर्फ विकाश यादव और मुलायम यादव के रूप में हुई है। दोनों ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहारा गांव निवासी बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में वर्ष 2019 में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान तकनीकी सूचना मिली कि दोनों अपराधी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।




पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 186/2019, दिनांक 04 जुलाई 2019 के तहत धारा 302/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी किया जा चुका था।

इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी सुधीर कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत, डीआईयू के मंगलेश कुमार मधुकर, चंदन कुमार, मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही। बक्सर police ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu