Ad Code

सात दिवसीय बिहार प्रवास में सक्रिय दिखे प्रो. अखिलेश दुबे,बक्सर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत, पार्टी कार्यकर्ताओं संग रणनीति बैठक और जन मुद्दों पर किया मंथन


बक्सर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अखिलेश दुबे सात दिवसीय प्रवास पर बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने बक्सर संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रवास के क्रम में प्रो. दुबे शाहपुर के सहजौली गांव में अपने सास-ससुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। कोरान सराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के आवास पर आयोजित विवाह समारोह तथा सिमरी के सिंहनपुरा निवासी आर.के. ओझा (सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी, भारत सरकार) के यहां भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई।



प्रो. अखिलेश दुबे ने बताया कि इस प्रवास के दौरान उन्होंने बक्सर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठन स्तर पर प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि 22 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय का एक दिवसीय बक्सर-भोजपुर प्रवास रहा। इस दौरान वे शाहपुर के सहजौली स्थित दशरथ ओझा के पैतृक निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए और सांगठनिक चर्चा भी की। यज्ञ समापन के बाद ‘भारत बोध’ विषय पर विशेष चर्चा का भी आयोजन किया गया।




वहीं संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोयल धर्मशाला, बक्सर में आयोजित विशेष जन संगोष्ठी में प्रो. अखिलेश दुबे ने “पंच परिवर्तन” के विभिन्न आयामों पर अपना प्रबोधन दिया। इस संगोष्ठी में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

प्रवास के दौरान प्रो. अखिलेश दुबे ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से भी मुलाकात की। बताया गया कि एसपी उनके पूर्व छात्र रह चुके हैं। दोनों के बीच अपराध नियंत्रण, सामाजिक न्याय और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu