Ad Code

चौसा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई, बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित


बक्सर । चौसा नगर पंचायत अंतर्गत चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।


इस अवसर पर सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जो समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में उनके विचारों को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव, अशिक्षा और अन्याय को समाप्त किया जा सके।




उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यही वह माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों में रहकर उच्च शिक्षा हासिल की और पूरे देश के लिए मिसाल कायम की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए और समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। साथ ही युवाओं से संविधान के मूल्यों को समझकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, कैप्टन अशोक यादव, बसपा चौसा प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, भुवर राइन, दीपक कुमार, गोविंद खरवार, मंटू चौरसिया, मुन्ना खरवार, श्रीमन नारायण पाण्डेय, मुन्ना चौधरी, सनोज राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu