Ad Code

भूकंप से बचाव को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन, लोगों को दी गई आपदा से निपटने की जानकारी


बक्सर । भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार 02 फरवरी 2026 को जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार के निर्देशानुसार अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव, मध्य विद्यालय कुलहवा, प्राथमिक विद्यालय महरौरा, मध्य विद्यालय कुशलपुर एवं सोनवर्षा क्षेत्र के ग्राम वाली में कराया गया।



मॉकड्रिल के दौरान आम जनता, स्कूली बच्चों, अस्पताल के कर्मियों एवं मरीजों को भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय भवन के भीतर मौजूद सभी लोग मजबूत बेंच, टेबल, कुर्सी, चारपाई आदि के नीचे ड्रॉप (झुकना), कवर (ढकना) और होल्ड (मजबूती से पकड़ना) की प्रक्रिया अपनाएं।





इसके साथ ही यह भी बताया गया कि यदि भूकंप के दौरान कोई व्यक्ति भवन में फंस जाए तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
इस मॉकड्रिल में अग्निक चालक अभय कुमार, सुमित, मुकेश कुमार शर्मा, विक्रम कुमार तथा अग्निक अंजलि कुमारी, सुमन कुमारी, प्रियंका भारती एवं आशा कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu