Ad Code

अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोकी, चोरी के सामान संग तीन गिरफ्तार


बक्सर । रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।




आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13423 अप को बक्सर स्टेशन और पवनी हॉल्ट के बीच अलार्म चेन खींचकर एसीपी कर दिया गया है, जिससे ट्रेन रात 01:16 बजे से वहीं खड़ी है। सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान एसी कोच से चोरी किए गए सामान के साथ एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इसके बाद आरपीएफ टीम ने लगातार छापेमारी कर दोनों फरार आरोपियों को बक्सर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से ट्रेन से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान :
महिलाओं के पर्स – 02,
एंड्रॉइड मोबाइल फोन – 01,
चांदी का बाला – 01 सेट,
आर्टिफिशियल मंगलसूत्र – 01,
कॉस्मेटिक सामान।





गिरफ्तार आरोपी :
1- पवन कुमार (20), पिता स्व. चंदेश्वर राय, निवासी गंजपार, थाना अथमलगोला, जिला पटना।

2- निवास कुमार (27), पिता स्व. बहादुर सिंह, निवासी अथमलगोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना।

3- बुधन कुमार (26), पिता कृष्ण राय, निवासी लहरिया टोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना।

कार्रवाई में आईपीएफ बक्सर कुंदन सिंह, एसआई विजेंद्र मुवाल, एएसआई नंदलाल राम, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं सोनालाल यादव शामिल थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu