डुमरांव । बुधवार को अग्निशमालय डुमरांव परिसर में डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर डुमरांव अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी शिखा कुमारी द्वारा भारतीय डाक विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजित किया गया।
शिविर में अग्निशमालय डुमरांव के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ भारतीय डाक विभाग के डाक निरीक्षक (Inspector of Post) रंजीत कुमार, कर्मचारी आलोक कुमार, टुन्नु यादव (OS), वीरेन्द्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और इनके लाभों से अवगत कराया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि डाक जीवन बीमा (PLI) शहरी क्षेत्रों एवं सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए संचालित योजना है, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों के लिए है। दोनों ही योजनाएं भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित विश्वसनीय जीवन बीमा योजनाएं हैं, जो कम प्रीमियम पर उच्च बोनस कवर प्रदान करती हैं और बीमा क्षेत्र में वित्तीय सुरक्षा का एक बेहतर विकल्प मानी जाती हैं।
जानकारी देते हुए बताया गया कि डाक जीवन बीमा (PLI) मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों के सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, बैंककर्मी, शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कर्मचारी एवं पेशेवर वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर और वकीलों के लिए उपलब्ध है। वहीं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) उन सभी ग्रामीण निवासियों के लिए है, जो PLI के दायरे में नहीं आते हैं। शिविर के माध्यम से कर्मियों को जीवन बीमा योजनाओं के महत्व और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments