बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत कठार गांव में पारंपरिक फगुआ गायन का भव्य आयोजन किया गया। होली के रंग में सराबोर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के युवा और बुजुर्ग एक साथ जुटे और सामूहिक रूप से फगुआ गीतों की प्रस्तुति दी। ढोल-मंजीरा और पारंपरिक सुरों के बीच पूरा गांव भक्तिमय और उत्सवी माहौल में डूबा नजर आया।
इस अवसर पर ‘होली बहार माला’ नामक पुस्तिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। इस महत्वपूर्ण संकलन के संकलनकर्ता विजेंद्र नारायण तिवारी एवं उत्सव तिवारी हैं। उनके प्रयासों से वर्षों से मौखिक परंपरा में जीवित फगुआ गीतों को लिपिबद्ध कर नई पहचान देने का कार्य किया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। ‘होली बहार माला’ पुस्तिका आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और लोक संस्कृति को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ऐसी सांस्कृतिक पहलों की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments