Ad Code

जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, वाराणसी रेफर


बक्सर । जिले के चौसा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जयमाल की रस्म के बीच एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी दुल्हन को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।



मिली जानकारी के अनुसार बलिया जिले के सुलेमनपुर से बारात चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान मुंह बांधे एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता नंद जी मल्लाह, को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।







घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह है। परिजनों के अनुसार आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और पहले भी शादी का विरोध जता चुका था।

मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu