डुमराँव । माँ डुमरेजनी सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर शनिवार को आयोजन समिति के टूना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई और विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि “बुरा ना मानो होली है” थीम पर आधारित होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को संध्या 7 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल टीचर ट्रेनिंग स्कूल के सामने, डुमराँव निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति होगी, जिसमें भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
समारोह में प्रसिद्ध गायक सह अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू, स्टेज स्टार गोलू राजा, गायक सन्नी पाण्डेय, बागी स्टार ऋतु राय, गायक मनोज राय एवं गायक नीलेश कैलाशी अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होली के पारंपरिक गीतों की भी प्रस्तुति होगी। सुरक्षा, पार्किंग, मंच सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments