बक्सर । बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अंतिम दिन पुलिस केंद्र बक्सर के मैदान में एक रोमांचक फाइनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला पुलिस अधीक्षक बक्सर की टीम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) की टीम के बीच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को 175 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 5 रन पीछे रह गई।
मैच के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रभावशाली कप्तानी का परिचय देते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण किया। विजेता टीम के बल्लेबाज सार्जेंट राहुल पासवान ने 97 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, उम्दा गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सार्जेंट राहुल कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम को बधाई दी गई और खेल के माध्यम से आपसी समन्वय एवं टीम भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments