Ad Code

ऐतिहासिक जीत: बक्सर ने कैमूर को 2 विकेट से हराया, कप्तान निखिल बने मैन ऑफ द मैच


बक्सर । हेमन ट्रॉफी के अंतर्गत शाहाबाद ज़ोन में खेले गए सीनियर पुरुष वर्ग के मुकाबले में बक्सर जिला टीम ने कैमूर जैसी मजबूत टीम को 2 विकेट से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला आरा के सदीसोपुर स्टेडियम में खेला गया।



कैमूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 214 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। बक्सर की ओर से कप्तान निखिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोके रखा।

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 45.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कप्तान निखिल ने जिम्मेदारी भरी और शानदार पारी खेलते हुए 144 रन बनाए तथा टीम को ऐतिहासिक विजय दिलाई। उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।






सीनियर वर्ग में बक्सर की यह जीत लंबे समय बाद ज़ोनल स्तर पर बड़ी सफलता मानी जा रही है। बक्सर क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने कहा कि कैमूर जैसी सशक्त टीम के खिलाफ यह जीत जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

संघ ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और सुव्यवस्थित तैयारी को दिया। निष्पक्ष ट्रायल, अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन ने टीम के मनोबल को मजबूत किया है।

बक्सर जिला क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu