बक्सर । आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर बक्सर में विश्वामित्र सेना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर लगभग पांच हजार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को सिपाही घाट, बक्सर में तैयारी समिति की बैठक सह लिट्टी-चोखा मैत्री भोज का आयोजन किया गया।
बैठक व मैत्री भोज में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सनातन परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही विश्वामित्र सेना का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देवभूमि बक्सर में सेवा, संस्कार और संस्कृति के माध्यम से समाज को एकजुट करना संगठन की प्राथमिकता रही है।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित लिट्टी-चोखा मैत्री भोज के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया गया। इस आयोजन में संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
विश्वामित्र सेना ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि देवभूमि बक्सर में सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज सेवा और राष्ट्रहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments