Ad Code

पटना ने फैज एकादश बक्सर को 13 रनों से हराकर 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता



बक्सर । 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पटना की टीम ने फैज एकादश बक्सर को 13 रनों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। किला मैदान में खेले गए इस शानदार फाइनल में पटना की टीम ने विजेता ट्रॉफी के साथ ₹1,01,000 की नगद राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता फैज एकादश बक्सर को ₹51,000 की नगद राशि से संतोष करना पड़ा।


फाइनल मैच का रंगारंग उद्घाटन सैनिक दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ के पूर्व सैनिकों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद हिट कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और पिंटू सिंघानिया की शानदार आतिशबाजी से किला मैदान गूंज उठा।



मैच में बक्सर के कप्तान फरह अंसारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। पटना की ओर से ऋषभ रंजन ने 38 रन, हर्ष राज ने 33 रन, आदित्य राज ने 26 रन और ऋषभ ने 18 रन का योगदान दिया।
 
बक्सर की ओर से फरह अंसारी और अंकित ने तीन-तीन विकेट, जबकि कुंदन, विकास और अर्णव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैज एकादश बक्सर की टीम 21 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। बक्सर की ओर से पंकज वर्मा ने सर्वाधिक 33 रन, कुंदन ने 30 रन, अंकित राज ने 29 रन और प्रकाश ने 27 रन बनाए। पटना की गेंदबाजी में आदित्य अरुण ने तीन विकेट, शशीम राठौर ने दो विकेट, जबकि पवन, मनीष और कुंदन ने एक-एक विकेट लिया।

इस प्रकार पटना की टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं ₹1,01,000 की नगद राशि डॉ. गांगेय राय और डॉ. तनवीर फरीदी के साथ प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम को राजपुर विधायक संतोष निराला ने ट्रॉफी और ₹51,000 की नगद राशि डॉ. सुजीत कुमार के साथ दी। दोनों विधायकों ने स्वर्गीय फैज अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच आदित्य अरुण, मैन ऑफ द सीरीज शशीम राठौर, बेस्ट बैटर अंकित राज, बेस्ट बॉलर फरह अंसारी, बेस्ट फील्डर शशीम राठौर और बेस्ट कीपर प्रकाश को ट्रॉली बैग सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। जूनियर खिलाड़ियों, मीडिया कर्मियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार यादव और संजीव तिवारी ने निभाई, जबकि कमेंट्री विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने की। स्कोरर अमन फरीदी और नारायण रहे। आयोजन के दौरान डॉक्टर सीएम सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. तनवीर फरीदी, श्रवण तिवारी, संजय राय, नियमतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव, डॉ. सुहेल अहमद, डॉ. दिलशान अहमद, पप्पू चौबे, सुरेश अग्रवाल, सेठ छन्नूलाल सहित बड़ी संख्या में अतिथि और हजारों दर्शक मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu