Ad Code

युवा दिवस पर डुमरांव में हुआ युवा संवाद, स्वामी विवेकानंद के विचारों को किया गया याद


बक्सर । सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय डुमरांव के पास अंजान ब्रह्म बाबा के विश्रामालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता हरे कृष्णा सिंह उर्फ कृष्णा यादव ने की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उन्होंने जातिवाद, शिक्षा, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद जैसे विषयों पर अपने विचार रखकर भारतीय समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और असमानताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने युवाओं को कर्मयोगी बनने तथा देश और धर्म के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी, इसी कारण उनका जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं, बल्कि महान देशभक्त, ओजस्वी वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी भी थे। उन्होंने देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा था— “माया भारत निकल पड़े, मोची की दुकान से निकले, झाड़ियों, जंगलों, पहाड़ों और पर्वतों से बाहर आए।”

उनका प्रसिद्ध कथन “उठो, जागो और स्वयं जागकर दूसरों को जगाओ, अपने जन्म को सफल बनाओ और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में रंगलाल यादव, चंदन अग्रवाल, हरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार सहित अन्य युवाओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu