Ad Code

साबित खिदमत फाउंडेशन ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच सैकड़ों कंबलों का किया वितरण


बक्सर । ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से साबित खिदमत फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरित किए। कंबल वितरण का लाभ नई बाजार, सरिमपुर, शांति नगर सहित अन्य क्षेत्रों से आई महिलाओं को मिला।


जानकारी के अनुसार, साबित खिदमत फाउंडेशन बीते करीब 10 से 12 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है और हर वर्ष इसी तरह के जनहितकारी कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंदों को राहत दी गई।


मौके पर मौजूद फाउंडेशन के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य गरीबी और अभाव में जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेंगे। डॉ. आलम ने बताया कि फाउंडेशन अपने अनेकों कार्यकर्ताओं के सहयोग से पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों को निरंतर अंजाम दे रहा है।

इस नेक कार्य में सुनील कुमार, राहुल कुमार, प्रमोद, कुलहरिया कुमारी, तरन्नुम, सनम जैन सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu