Ad Code

आजादी के बाद पहली बार पहाड़ीचक गांव को मिली सड़क की सौगात


बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एकरासी पंचायत के पहाड़ीचक गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। पंचायत के मुखिया कमल प्रताप सिंह के सतत प्रयासों से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सड़क निर्माण को लेकर नापी की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।




इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया कमल प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी के बाद अब तक पहाड़ीचक गांव मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 

उन्होंने बताया कि पूर्व एमएलसी सह सन्देश विधायक राधाचरण साह की अनुशंसा पर इस सड़क के लिए फंड स्वीकृत हुआ है।
भदसारी नहर पुल से पहाड़ीचक गांव तक कुल 1.900 किलोमीटर लंबी पथ का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत निर्माण कार्य की एकरारनामा राशि 1 करोड़ 57 हजार 184 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि पांच वर्षों के रख-रखाव के लिए 17 लाख 1 हजार 196 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर एसडीओ, ओवरसीयर, संवेदक दिलीप यादव, ठेकेदार निपु पांडेय, चंदन पांडेय, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही। ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांव के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। लोगों ने मुखिया कमल प्रताप सिंह एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu