बक्सर । शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल बक्सर जिले में बच्चों के लिए बेहतर और आधुनिक इलाज का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। जिले में बाल चिकित्सा सुविधाओं को नई दिशा देने का श्रेय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. एन. सिंह को जाता है, जिनके प्रयास से अब बच्चों को इलाज के लिए बाहर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।
डॉ. डी. एन. सिंह, जो पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) एवं चाइल्ड कार्डियोलॉजी (बाल हृदय रोग) के विशेषज्ञ हैं, ने अपनी चिकित्सा शिक्षा पटना मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की। उन्होंने वहीं से एमबीबीएस एवं पीडियाट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान से हृदय रोग में सुपर स्पेशलाइजेशन हासिल किया। बच्चों के इलाज का उनका व्यापक अनुभव अब बक्सर के नौनिहालों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
डॉ. सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल का नाम उनके दिवंगत माता-पिता की स्मृति में रखा गया है। इलाज करा चुके बच्चों के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर साहब का सरल और संवेदनशील स्वभाव अभिभावकों में आत्मविश्वास भर देता है। उनसे मिलते ही यह भरोसा हो जाता है कि बच्चा सुरक्षित हाथों में है।
करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू हुआ शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल आज न केवल बक्सर, बल्कि आसपास के जिलों के माता-पिता के लिए भी राहत का केंद्र बन चुका है। यहां नवजात शिशुओं से लेकर किशोरावस्था तक के बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था है। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी से लेकर डिहाइड्रेशन, ब्रोंकाइटिस, एपिलेप्सी जैसी गंभीर बीमारियों का भी यहां सटीक एवं आधुनिक तरीके से उपचार किया जाता है।
अस्पताल में 24×7 आईसीयू सुविधा, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, स्वच्छ वार्ड और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। बढ़ती ठंड और मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए डॉ. डी. एन. सिंह ने नवजात शिशुओं के परिजनों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की है।
डॉ. सिंह पहले महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल, पटना में कंसल्टेंट रह चुके हैं और पटना के विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लेकिन अपने गृह जिला बक्सर के प्रति भावनात्मक लगाव उन्हें वापस यहां ले आया।
डॉ. डी. एन. सिंह का कहना है कि “बक्सर मेरा घर है। मैं चाहता हूं कि यहां के बच्चों को भी वही गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा मिले, जो महानगरों में उपलब्ध है। इसी सोच के साथ शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल की शुरुआत की गई।” आज यह अस्पताल बक्सर के बच्चों के सुरक्षित भविष्य की उम्मीद बन चुका है।
पता: चरित्रवन, बक्सर, बिहार
फोन: 7485880094
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments