Ad Code

रोटरी क्लब बक्सर के 42 वर्ष पूरे, चार्टर डे पर मनाया गया ऐतिहासिक दिन


बक्सर । रोटरी क्लब बक्सर ने अपने चार्टर के 42 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रोटरी भवन में ऐतिहासिक चार्टर डे समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केक काटकर सभी सदस्यों एवं रोट्रैक्ट साथियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

बक्सर जिला रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर के लिए यह दिन निश्चित रूप से एक महान और ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी 1984 को चार्टर प्राप्त करने के बाद से रोटरी क्लब बक्सर निरंतर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।




इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष (पीपी) राजेश, पूर्व रोटेरियन दीपक, पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह, वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप, मनीष, टुन्नु, मनोज बाबू, निर्मल सिंह, राजेश गोयल, नरेश, मंजेश, रियासत बाबू, राहुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर ने अपने 42 वर्षों के सफर में जिले में सामाजिक कार्यों के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष भी रोटरी द्वारा अनेक ऐसे प्रोजेक्ट किए गए हैं, जिनसे समाज को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि रोटरी की सेवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा पीपीएच मुफ्त कैंप, बाढ़ राहत कार्य, कंबल वितरण, विद्यालयों को गोद लेना, वृक्षारोपण, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा, सर्वाइकल टीकाकरण, सीपीआर प्रशिक्षण शिविर सहित खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनगिनत कार्य किए जा रहे हैं। ये सभी प्रयास समाज के लिए एक वरदान साबित हो रहे हैं।
समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब बक्सर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक सेवा को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu