बक्सर । शनिवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजपुर प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राजपुर विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं जनसरोकारों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रखंड स्तर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सार्थक सुझावों पर चर्चा हुई।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात विधायक संतोष कुमार निराला ने राजपुर प्रखंड स्थित वसुधा केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं राजपुर स्थित पावर स्टेशन का भी निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments