Ad Code

शहीद वीर जवान जगनारायण पाठक की पांचवीं पूर्णतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम



बक्सर । सैनिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित शहीद वीर जवान जगनारायण पाठक की पांचवीं पूर्णतिथि के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव नियाजीपुर पश्चिम टोला में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न होगा। इसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस नाथ पाठक ने दी।



उन्होंने बताया कि शहीद जगनारायण पाठक 23 दिसंबर 2020 को देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इससे पूर्व वर्ष 2007 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस और शौर्य का परिचय दिया था। मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और बहादुरी से मुकाबला करते हुए नक्सलियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।


उनकी इसी वीरता के लिए 10 मार्च 2007 को तत्कालीन सिक्किम राज्यपाल द्वारा उन्हें सैनिक वीरता पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। शहीद जगनारायण पाठक के दो पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र नूतन पाठक एवं छोटे पुत्र उत्तम पाठक वर्तमान में असम राइफल्स में तैनात हैं। शहीद की पत्नी उषा देवी को भी अपने परिवार के देश सेवा से जुड़े होने पर गर्व है।

पूर्णतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वीर सपूत की शहादत और वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu