Ad Code

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता बिक्की सिंह का हार्ट अटैक से निधन, जिले में दौड़ी शोक की लहर


बक्सर ।  जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत निचली गरहथा गांव निवासी चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता 30 वर्षीय विक्रांत सिंह उर्फ बिक्की सिंह की बुधवार को हार्ट अटैक से असामयिक मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।



उनके मित्र जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिक्की सिंह आरा के एक निजी अस्पताल में किसी मरीज का हाल जानने पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे मूर्छित होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत सीपीआर देकर उनका उपचार शुरू किया। कुछ देर के लिए उन्हें होश भी आया, लेकिन इसके बाद लगातार दूसरा और तीसरा हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

बिक्की सिंह एक हंसमुख, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। 

उनकी अचानक मौत की खबर पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान युवा इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाएगा। अपने पीछे बिक्की सिंह पत्नी, एक साल का बेटा, एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव निचली गरहथा में शोकाकुल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, चक्की के पूर्व जिला परिषद सदस्य सोनू सिंह, चंदा पंचायत के पूर्व मुखिया अजित राय, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां गांव पहुंचीं और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu