Ad Code

5 लाख के इनाम के साथ आज से धरौली में शुरू होगा बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट


बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत धरौली गांव स्थित जोगीबीर बाबा खेल मैदान में बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मैदान को भव्य रूप दिया गया है।


इस संबंध में टूर्नामेंट के व्यवस्थापक एवं समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह उर्फ फुड्डू सिंह ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे विधिवत उद्घाटन के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। उद्घाटन मैच सिवान और नया भोजपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।


उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न हिस्सों से नामी-गिरामी फुटबॉल टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार के आयोजन में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है।


मुख्य आयोजनकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू मनोज सिंह की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां से उभरने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि वे देश और विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।


आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आगामी 26 दिसंबर को खेला जाएगा। फाइनल में विजेता टीम को 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख 51 हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 27 दिसंबर को स्थानीय हनुमंत कुटी धाम में भजन-कीर्तन की पूर्णाहुति के अवसर पर कंबल वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu