Ad Code

मतगणना के अगले ही दिन एक्शन में नवनिर्वाचित विधायक राहुल सिंह, NH-120 पर गड्ढों का किया निरीक्षण, दो दिनों में कार्य शुरू करने का निर्देश



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के अगले ही दिन डुमराँव से नवनिर्वाचित विधायक राहुल सिंह क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की सुबह उन्होंने डुमराँव–बिक्रमगंज मुख्य पथ एनएच-120 पर उभरे बड़े-बड़े गड्ढों का स्थल निरीक्षण किया। सड़क की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने निर्माण एजेंसी और विभाग के कार्यपालक अभियंता से मौके पर ही बातचीत की तथा दो दिनों के भीतर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।



राहुल सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले जिन विकास कार्यों का वादा उन्होंने जनता से किया था, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “डुमराँव की जनता को बेहतर सुविधा देना और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। शपथ ग्रहण से पहले ही हम समस्याओं के समाधान की दिशा में काम शुरू कर चुके हैं।”

निरीक्षण के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जीत की बधाई दी।


गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न हुई मतगणना में जदयू के एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह ने डुमराँव विधानसभा सीट पर महागठबंधन के माले विधायक डॉ. अजित कुशवाहा को 2105 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है। पूरे बिहार में एनडीए को इस बार प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं चर्चाएं हैं कि नई सरकार में डुमराँव के विधायक राहुल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu