Ad Code

बक्सर की बेटी अर्पिता पाण्डेय ने IIT धनबाद की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी, जिले का नाम किया रोशन


बक्सर । जिले के डुमरांव प्रखंड के नुआंव निवासी अशोक कुमार पाण्डेय की पुत्री अर्पिता पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अर्पिता ने प्रतिष्ठित IIT धनबाद (IIT ISM Dhanbad) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा पास कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।



अर्पिता ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र विषय में स्नातक में 78% और परास्नातक में 80.4% अंक प्राप्त किए। अध्ययन के दौरान ही उन्होंने 96 पर्सेंटाइल के साथ UGC-NET उत्तीर्ण कर अपने विषय में गहरी पकड़ और उत्कृष्ट अकादमिक क्षमता का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

जून 2025 में परास्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में IIT धनबाद के Department of Humanities की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता पाई। 

गौरतलब है कि इस विभाग में पूरे संस्थान से सिर्फ दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिसमें अर्पिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

अपनी सफलता का श्रेय अर्पिता अपने माता–पिता, गुरुजनों और दोस्तों को देती हैं। उनके चयन से परिवार, गांव और पूरे बक्सर जिले में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें जिले की उभरती विद्वान बेटी के रूप में भविष्य की प्रेरणा मान रहे हैं। ईश्वर करे कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊंचाइयों की शुरुआत बने।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu