बक्सर । कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह द्वारा प्रखंड इटाढ़ी के हकीमपुर पंचायत स्थित मंगोलपुर गांव में किया गया। कटनी प्रयोग स्थानीय कृषक शिव प्रकाश चौधरी के प्लॉट पर 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार क्षेत्र में संपादित किया गया, जिसमें कुल 23.870 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर औसत उपज दर 47.74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए सटीक उपज का अनुमान तैयार करना और सरकारी कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता व पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कटनी निरीक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय बिहार पटना; जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर; सहायक निदेशक प्रक्षेत्र; प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी; अंचलाधिकारी इटाढ़ी; सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर व इटाढ़ी; अवर सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर; प्रखंड कृषि पदाधिकारी इटाढ़ी; कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने कटनी प्रयोग की पारदर्शी प्रक्रिया और जिले में कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments