बक्सर । गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2025 की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अविनाश कुमार ने की, जिसमें चयन समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से सभी सरकारी विद्यालयों में युवा उत्सव से संबंधित सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। चयनित होने वाले प्रतिभागियों के लिए विभिन्न विधाओं की घोषणा भी की गई, जिनमें चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह वादन, एकल वादन, लघु नाटक, फोटोग्राफी और मूर्ति कला शामिल हैं।
प्रतिभागियों के अनुमंडल स्तरीय चयन हेतु नगर भवन, बक्सर को चिन्हित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को 28 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नगर भवन में उपस्थित होकर अपनी-अपनी विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।
अनुमंडल स्तर पर चयनित कलाकार आगामी 2 और 3 दिसंबर 2025 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर की प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments