Ad Code

बक्सर के अविनाश कुमार सिंह ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, जिले में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग



बक्सर । जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कैथना गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बक्सर जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।



अविनाश कुमार सिंह ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिहार जैसे बड़े राज्य में फिलहाल केवल दो सैनिक स्कूल नालंदा और गोपालगंज में संचालित हैं। राज्य की विशाल जनसंख्या और बढ़ती मांग को देखते हुए, अन्य जिलों में भी सैनिक स्कूलों की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रक्षा सेवा से जुड़ने का समान अवसर मिल सके।

उन्होंने रक्षामंत्री से आग्रह किया कि बक्सर जिले में एक सैनिक स्कूल की स्थापना शीघ्र कराई जाए, जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को सैन्य शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और वे राष्ट्र सेवा में योगदान दे सकें।


अविनाश ने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गौरवशाली जिला है, यहां सैनिक स्कूल की स्थापना न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगी बल्कि युवाओं में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को भी सशक्त करेगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विषय को विचारार्थ संबंधित विभाग को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया। अविनाश कुमार सिंह की इस पहल की सराहना स्थानीय लोगों ने करते हुए कहा कि यदि बक्सर में सैनिक स्कूल की स्थापना होती है, तो यह पूरे जिले के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu