बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में 65 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिसमें बक्सर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र — बक्सर, डुमरांव और राजपुर (सु.) शामिल हैं। हालांकि ब्रह्मपुर सीट के लिए प्रत्याशी का चयन अभी नहीं किया गया है।
पार्टी मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर विधानसभा सीट से तथागत हर्षवर्धन, जबकि डुमरांव से शिवांग विजय सिंह (डुमरांव राजघराने से) और राजपुर (सु.) से धनंजय पासवान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
जन सुराज के बक्सर सदर प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि वह जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे और बक्सर में विकास की नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा, “बक्सर में अब तक विकास के कोई ठोस कार्य नहीं हुए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं की स्थिति बदहाल है। अब जनता के मुद्दों पर आधारित राजनीति ही बदलाव लाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पार्टी अपने ‘पांच संकल्पों’ के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी, जिससे युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों का कल्याण सुनिश्चित हो सके। स्थानीय राजनीतिक हलकों में जन सुराज के इस घोषणा के बाद बक्सर सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





























0 Comments