बक्सर । आई ई एस एम बक्सर की ओर से रविवार को मां मुंडेश्वरी अस्पताल, सैनिक कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मेजर पी.के. पांडेय और आई ई एस एम बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की। मंच संचालन लेफ्टिनेंट आर.बी. ओझा ने किया।
इस अवसर पर लगभग 200 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। नेत्रदान सक्षम पखवाड़ा टीम के सचिव अतीश कुमार सिंह और दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख दिनेश प्रसाद सिंह ने नेत्रदान की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। दोनों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया।
डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने नेत्रदान और रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए समाजहित में इसकी आवश्यकता समझाई। रक्तवीरों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सलाहकार सूबेदार राधा मोहन पासवान ने सैनिकों को नाश्ता कराने हेतु 4000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की, जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
बैठक में 11 सैनिकों ने आई ई एस एम की सदस्यता ग्रहण की। प्रखंड अध्यक्षों ने संगठन विस्तार और घर-घर सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की प्रतिबद्धता जताई। सैनिकों और वीरांगनाओं ने अपनी समस्याओं को सामने रखा, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
सैनिकों ने एक स्वर में पीसीडीए के प्रधान नियंत्रक व अधिकारियों सहित श्री मनोज सिंह के कार्यों की सराहना की। संगठन की स्वच्छ छवि और समान सम्मान देने की नीति को लेकर सभी ने समर्थन व्यक्त किया।
जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर.बी. सिंह ने संगठन का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। अंत में कैप्टन बी.एन. पांडेय ने सभी का आभार जताते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
इस मौके पर कैप्टन श्री निवास सिंह, कैप्टन संजय पाठक, सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव, सूबेदार कमलेश्वर राय, कैप्टन कन्हैया पंडित, श्री चंद्रजीत सिंह, सूबेदार त्रिवेणी दुबे, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, सूबेदार मेजर शिव मुनि राय, कैप्टन आर.सी. पाल, सूबेदार मेजर मोहम्मद यूनिस खान, सूबेदार जैनेंद्र सिंह, कैप्टन अशोक उपाध्याय, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों सैनिक-वीरांगनाएं मौजूद रहे।
गगनभेदी नारों—“भारत माता की जय, वंदे मातरम, जनरल सतवीर सिंह जिंदाबाद, मेजर पी.के. पांडेय जिंदाबाद” से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments