Ad Code

वामन द्वादशी पर बक्सर में निकली भव्य रथयात्रा, भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा हुए शामिल


बक्सर । वामन द्वादशी के अवसर पर गुरुवार को बक्सर में वामन चेतना मंच द्वारा भगवान वामन की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने भी शिरकत की।

रामेश्वरनाथ मंदिर से हुई शुरुआत

गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ निकली यह रथयात्रा रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से सुबह लगभग 9 बजे आरंभ हुई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और नगरभर का वातावरण भक्तिमय हो गया।


डॉ. मिश्रा ने बताया वामन अवतार का महत्व

इस अवसर पर डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान वामन, विष्णु के पांचवें अवतार हैं। माता अदिति और कश्यप ऋषि के पुत्र के रूप में अवतरित वामन देव ने दैत्यराज बलि के अहंकार को तोड़ा और अपने दो पग में ही पृथ्वी और आकाश को नाप लिया था। उन्होंने कहा कि “वामन स्तोत्र का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।”

डॉ. मिश्रा ने आगे बताया कि वामन अवतार का उल्लेख श्रीमद्भागवत पुराण, विष्णु पुराण, वामन पुराण सहित कई ग्रंथों और उपनिषदों में मिलता है। वेदों में भी उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है।


बक्सर की पहचान वामन जन्मस्थली के रूप में

श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान वामन का अवतरण बक्सर की पवित्र धारा सिद्धाश्रम पर हुआ था। मान्यता है कि यहां अवतरित होकर वामन देव ने दैत्यराज बलि से तीन पग भूमि मांगी थी। इसी कारण बक्सर को “वामन जन्मस्थली” और “वामनाश्रम” कहा जाता है। आज भी बक्सर सेंट्रल जेल परिसर में स्थित वामनेश्वरनाथ शिवलिंग इस ऐतिहासिक आस्था का प्रतीक है।

समर्थक भी रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ. मिश्रा के समर्थकों में उदय दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, जयशंकर सिंह, मुनिदेव दुबे, अश्विनी सिन्हा, रविंद्र दुबे, रंजीत सिंह, अनमोल राय, प्रवीण कुमार, संदीप केसरी, गोलू पंडित, अश्विनी ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu