Ad Code

अहिरौली गाँव में जलजमाव की समस्या बनी जानलेवा, ट्रांसफार्मर व बिजली के खम्बे से पानी में बढ़ा करंट का खतरा, ग्रामीणों ने जताया विरोध



बक्सर । सदर प्रखंड के अहिरौली गाँव में जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर रूप लेती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 922 से गाँव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से आए दिन स्कूली बच्चे और महिलाएं गिरकर घायल हो जाते हैं, लेकिन इस समस्या पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान अब तक नहीं गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव का पानी अब सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर तक पहुँच चुका है, जिससे करंट प्रवाह का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए माँ गंगा अहिल्या सेवा दल के संयोजक पंडित अभय उर्फ बमबम चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

इस मौके पर प्रिंस चौबे, भूलन माझी, शनिदयाल माझी, दीप नारायण चौबे समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।















................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu