Ad Code

डुभा गांव में सड़क न बनने से आक्रोश, सांसद-विधायक और मुख्यमंत्री को दी ‘श्रद्धांजलि’, पोस्टर बना चर्चा का विषय


बक्सर । सिमरी प्रखंड के गंगौली पंचायत स्थित डुभा गांव में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। आजादी के 79 साल बाद भी मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में पोस्टर लगाकर स्थानीय सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री को ‘श्रद्धांजलि’ अर्पित की।


ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गांव की ओर मुड़कर नहीं देखते। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण गांव में आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित होता है।



ग्रामीणो ने बताया कि वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस तरह का विरोध प्रदर्शन जिले में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे नेताओं के वादाखिलाफी के खिलाफ एक मजबूत संदेश मान रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu